Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Tuesday, November 5, 2019

ai dilbarane jafare

ऐ दिलबराने जाफरे तैयार
अलविदा अलविदा अलविदा

बिन्ते अली ये बच्चों से कहती थी बार बार
रन को सिधारो औनो मोहम्मद ये मां निसार
ऐ दिलबराने जाफरे तैयार अलविदा अलविदा अलविदा

जाफर का इफ्तेख़ार बढ़ाना जिहाद में
नाना की अपनी शान दिखाना जिहाद में
ऐ दिलबराने जाफरे तैयार अलविदा अलविदा अलविदा

शेरे ख़ुदा की बेटी के तुम दोनो शेर हो
मैदा मे जाओ फतह में अब कुछ न देर हो
ऐ दिलबराने जाफरे तैयार अलविदा अलविदा अलविदा

हर बात अपने सिन से सिवा हो तो बात है
वो रन पड़े के हश्र बपा हो तो बात है
ऐ दिलबराने जाफरे तैयार अलविदा अलविदा अलविदा

घेरे रहें सिपाह मगर मुह न मोड़ना
हैदर की यादगार हो मैदां न छोड़ना
ऐ दिलबराने जाफरे तैयार अलविदा अलविदा अलविदा

शिम्रो उमर के सर को उतारो तो ख़ुश हूं मै
दुशमन को झूम झूम के मारो तो ख़ुश हूं मै
ऐ दिलबराने जाफरे तैयार अलविदा अलविदा अलविदा

कल तक ये आरज़ू थी जवां होगे मेरे लाल
शादी रचाऊंगी ये ग़लत था मेरा ख़्याल
ऐ दिलबराने जाफ़रे तैय्यार अलविदा अलविदा अलविदा

अब तो ये आरज़ू है के तुम रन में काम आओ
सेहरे के बदले खूं भरे चेहरे मुझे दिखाओ
ऐ दिलबराने जाफरे तैयार अलविदा अलविदा अलविदा

प्यासे सही तरीख़े वफा मत भुलाइय्यो
मां सदक़े जाए जानिबे दरिया न जाइय्यो
ऐ दिलबराने जाफरे तय्यार अलविदा अलविदा अलविदा

जाओ ख़ुदा रखे तुम्हे अपनी पनाह में
सौ बेटे आज हों तो फ़िदा हक़ की राह में
ऐ दिलबराने जाफरे तय्यार अलविदा अलविदा अलविदा

बच्चो ज़यीफ मामू को ज़हमत न दीजियो
लाशे उठाए भाई तो जुम्बिश न कीजियो
ऐ दिलबराने जाफरे तैयार अलविदा अलविदा अलविदा

प्यासे जो आओगे तो सिला देगी तुम को मां
ख़ुद दौड़ कर गले से लगा लेगी तुम को मां
ऐ दिलबराने जाफरे तैयार‌अलविदा अलविदा अलविदा

मैंदा में बेकफ़न न तुम्हे छोड़ जाऊंगी
चादर बची तो ख़िलअते आख़िर उढ़ाऊंगी
ऐ दिलबराने जाफ़रे तैय्यार अलविदा अलविदा अलविदा