🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ परदा दुनिया को सिखाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब 🕊️
घर से बाहर भी ना आने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
परदा दुनिया को सिखाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
जिसने बाबा से छुड़ाये थे कई बार असीर
क़ैदी आज़ाद कराने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
परदा दुनिया को सिखाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
जलते ख़ैमों से उठा लाई अब्बास के बाद
अली आबिद को बचाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
परदा दुनिया को सिखाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
दीन की खातिर ये बीबी सालार बनी
बन के अब्बास दिखाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
परदा दुनिया को सिखाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
अपने सीने पे सकीना को ज़िंदानों में
बाद भाई के सुलाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
परदा दुनिया को सिखाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
नंगे सर पढ़ती रही ख़ुतबे बाज़ारों में
क़सरे दुश्मन को हिलाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
परदा दुनिया को सिखाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
जिसको सूरज की किरन ने भी नहीं देखा था
आसमाँ को भी रुलाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
परदा दुनिया को सिखाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब
कूफ़ीओ शामी भी सारे गये ये मान "जौहर"
अज़मते दीन को बढ़ाने वाली आई बाज़ारों में ज़ैनब