Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Tuesday, October 13, 2020

kabr asgar ki

क़ब्र असगर की बनाने में बहुत देर लगी

शह को एक चाँद छुपाने में बहुत देर लगी


कुछ क़दम दूर है बाज़ार से दरबार मगर

फिर भी शहजादी को आने में बहुत देर लगी

क़ब्र असर की बनाने में बहुत देर लगी


शह ने हर लाश को जल्दी से उठाया लेकिन

लाश अकबर की उठाने में बहुत देर लगी

क़ब्र असग़र की बनाने में बहुत देर लगी


टुकड़े चुनते हुए क़ासिम के कहा मौला ने

हाए अफ़सोस के आने में बहुत देर लगी

कब्र असग़र की बनाने में बहुत देर लगी


है इस क़दर प्यास से सूखा था गुलु-ए-सरवर

शिम्र को तेग़ चलाने में बहुत देर लगी

क़ब्र असग़र की बनाने में बहुत देर लगी


करबला जाके तकल्लुम' ने यही पूछा था

मुझको सरकार बुलाने में बहुत देर लगी

क़ब्र असग़र की बनाने में बहुत देर लगी