Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Thursday, September 17, 2020

baba kaise kahu



बाबा कैसे कहूं आपको अलविदा

अलविदा अलविदा अलविदा अलविदा


छोड़ कर मुझको किस पर चले बाबा जां

कैसे रह पाऊँगी मैं अकेले यहां

दिल नहीं लग रहा है ज़रा भी मेरा

बाबा कैसे कहूं आपको अलविदा

अलविदा अलविदा अलविदा अलविदा


कर्बला जाते हैं सब ही अहलो अयां

क्यों नहीं मुझको ले चलते हैं बाबा जां

हो गयी ऐसी बीमार से क्या ख़ता

बाबा केसे कहूं आप को अलविदा

अलविदा अलविदा अलविदा अलविदा



चाचा अब्बास और औनो जाफ़र चले

मुझसे होकर ख़फा भय्या अकबर चले

कैसे दिल को क़रार आये मेरे भला

बाबा कैसे कहूं आपको अलविदा

अलविदा अलविदा अलविदा अलविदा


चन्द दिन में जहां से गुज़र जाऊँगी

आप के जाते ही बाबा मर जाऊँगी

कैसे मरक़द बनेगा यहां पर मेरा

बाबा कैसे कहूं आपको अलविदा

अलविदा अलविदा अलविदा अलविदा


जब मै देखूंगी उजड़ा हुआ सारा घर

रोते रोते कटेंगे ये शामो सहर

मर्ज़ बढ़ता ही जायेगा हर दम मेरा

बाबा कैसे कहूं आपको अलविदा

अलविदा अलविदा अलविदा अलविदा


बोली सुग़रा चले जाइय्ये बाबा जां

पास मेरे रहेगा मेरा भाई जां

इससे बहला करेगा यहां दिल मेरा

बाबा कैसे कहूं आपको अलविदा

अलविदा अलविदा अलविदा अलविदा


बोले शह बेटी बाबा तेरा क्या करे

मर्ज़िए रब है असग़र भी करबल चले

बोली सुग़रा कि हाए मुक़द्दर मेरा

बाबा कैसे कहूं आपको अलविदा

अलविदा अलविदा अलविदा अलविदा


सुनके बेटी की फ़रियाद शाहे हुदा

इतना रोये कि दामन भी तर हो गया

कहते थे सब्र  लाज़िम है ऐ महलका

बाबा कैसे कहूं आपको अलविदा

अलविदा अलविदा अलविदा अलविदा


सूना सूना दयारे मदीना हुआ

क़ाफ़ेला जानिबे करबला को चला 

रह गयी सुग़रा पढ़ती यही मर्सिया

बाबा कैसे कहूं आपको अलविदा

अलविदा अलविदा अलविदा अलविदा