कहते हैं बड़े फख़्र से हम ग़म नही करते
मातम की सदा सुनते हैं मातम नहीं करते
अपना कोई मरता है तो रोते हो तड़प के
पर सिब्ते पयंबर का कभी ग़म नहीं करते
वो लोग भला क्या समझेंगे रंजे शाहादत
जो ईद तो करते मोहर्रम नहीं करते
क्यों जलता है दिल आप का क्यों जलता है सीना
हम आप के सीने पे तो मातम नहीं करते
गिरिया किया याक़ूब ने उनको भी तो टोको
यूसुफ अभी जिन्दा हैं यूं ग़म नहीं करते
आदम ने तो हव्वा के लिए पीटा है सीना
समझाओ उन्हे यूं जिन्दों का मातम नहीं करते
हमज़ा तो शहीदों के भी सरदार हैं लेकिन
करते न मोहम्मद तो चलो हम भी न करते
हक़ बात है बस बुग़्ज़े अली का है ये चक्कर
तुम इस लिए शब्बीर का मातम नहीं करते
हिम्मत है तो पयंबर से महशर में ये कहना
हम जिन्दाओ जावेद का मातम नहीं करते
मोहसिन ये मक़बूल रिवायत है जहां में
क़ातिल कभी मक़तूल का मातम नहीं करते