Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Saturday, July 19, 2025

असीरों का ज़माने में कोई पुर्सा नहीं होता

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ असीरों का ज़माने में कोई पुरसा नहीं होता 🕊️


कि घर जलते हैं और बुझने का कोई सामां नहीं होता




न होती जानलेवा इस क़दर सुग़रा की तन्हाई
अगर परदेसियों में असगरे नादाँ नहीं होता

कोई तो काश बढ़कर हुरमुला से ये तो कह देता
किसी गर्दन में क़ामद से बड़ा पैका नहीं होता

ये माँ कहती थी मिल जाता जो मेरे लाल को पानी
तो मेरे आंसुओं का आज ये उनवां नहीं होता

हैं खाने के लिए ग़म और पीने के लिए आंसू
सिवाए कर्बला ऐसा कहीं मेहमां नहीं होता

जो रोने की इजाज़त क़ैदियों को मिल गई होती
तो शायद पुश्त-ए-ज़िंदा पर कोई गिरया नहीं होता

सकीना शाम ढलते ही ये कहती थी परिंदों से
किसी क़ैदी पे तंग इतना कोई ज़िंदां नहीं होता

मेरे मालिक, गवाही कौन देता तेरे होने की
जो तुझ पर लाडला ज़हरा का यूं क़ुर्बां नहीं होता

वो ज़हरा होंगी रातों को जो आकर बैन करती हैं
अज़ाख़ानों में कोई और यूँ गिरया नहीं होता

बक़ीहे की उदासी कह रही है सब्ज़ गुम्बद से
किसी बेटी का मरक़द इस तरह वीरां नहीं होता


जब आ जाता है आँखों में वो मक़तल आमिरो नय्यर
तो फिर इन आँसुओं का रोकना आसां नहीं होता
असीरों का ज़माने में कोई पुर्सा नहीं होता