🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ सकीना क्या करे अम्मू सकीना क्या करे अम्मू 🕊️
सकीना क्या करे अम्मू सकीना क्या करे अम्मू
बयां कैसे हो वो मंज़र गला जब शह का कटता था
वो मंज़र देख कर अम्मू कलेजा मेरा फटता था
रहम आता नहीं था क्यो किसी को बाबा के ऊपर
जले खै़मे छिनी चादर जलाया है मेरा दावन
मेरा क़द छोटा होने से रसन से खिचती थी गरदन
बहुत तरसा था पानी को मेरा भइया अली असगर
तुम्हारे बाद ए अम्मू सितम कुछ इस तरह ढाए
सरों में एक सर कम पा के ज़लिम ढूढने आए
जुदा सर तन से कर डाला लहद में भाई को पाकर
तमाचे मारे हैं अम्मू लयीनों ने मेरे मुह पर
सितम कुछ इस तरह ढाए सरों से छिन गयी चादर
बरहना है मेरे बाबा का लाशा ख़ाक के ऊपर
वो ज़ालिम का भरा दरबार था और हम थे नंगे सर
बड़ी हसरत थी के ला दे कोई उस वक़त इक चादर
न कोई चीज़ मिल पाई तो हाथों को रखा मुह पर
बनेगी शाम के जिंदान मे मेरी लहद अम्मू
मेरे मरने से छाएगी उदासी शाम में हर सूं
मुझे मालूम कुछ न था मैं मर जाऊंगी घुट घुट कर
रसन थी एक थे बारह गले मैं कैसे चल पाती
बड़ी मुश्किल से चलती थी मगर फिर ख़ुद ही रुक जाती
बड़ा ग़मनाक मंज़र था फुफी जब चलती थी झुक कर
हसन किस तरह से लिख्खे भला वो शाम का मंज़र
रिहाई की तमन्ना में जो अकसर आती थी दर पर
परिन्दो पर नज़र पड़ते ही जो कहती थी यही रोकर