Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Thursday, July 30, 2026

सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो 🕊️



आपस में कर रहे थे सितमगर ये मशवरा

सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो


मरना है इस जवान का मरना हुसैन का

सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो


काँटे पड़े हैं प्यास से इसकी ज़बान पर

लेकिन तरस न खाइय्यो सरवर की जान पर

पीछे से छुप के वार करो इस जवान पर

होगा ये वार मुत्तलबी ख़ानदान पर

बच कर न जाने पाए ये तस्वीर-ए-मुस्तफ़ा

सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो


आगे बढ़ो रसूल की खेती उजाड़ दो

नेज़ा जवान लाल के सीने में गाड़ दो

ज़हरा के और अली के कलेजे को फाड़ दो

जल्दी करो हुसैन की साँसें उखाड़ दो

मर जाएंगे हुसैन अगर ये जुदा हुआ

सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो


मिट्टी में जब मिलेगी ये दौलत हुसैन की

एक पल में टूट जाएगी हिम्मत हुसैन की

बाक़ी न होगी जिस्म में कुव्वत हुसैन की

घुटनों पे ले के आएगी ग़ुरबत हुसैन की

ये है ज़ईफ़ बाप के जीने का आसरा

सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो


यावर कोई नहीं है वो किसको बुलाएँगे

तनहा हुसैन लाश-ए-अकबर पे आएँगे

जब अपने नौजवान को ज़िंदा न पाएँगे

खुद मौत को हुसैन गले से लगाएंगे

खंजर को सौंप देंगे वो सूखा हुआ गला

सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो


सब्रो रज़ा की हद से गुज़र जाएँगे हुसैन

लेकिन पिसर का दाग़ न सह पाएँगे हुसैन

ऐसा जिगर कहाँ से भला लाएँगे हुसैन

अकबर की लाश देख के मर जाएँगे हुसैन

उनको शिकस्त देने का है एक रास्ता

सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो


हमशक्ल-ए-मुस्तफ़ा है निराला है ये जवां

ये भी रहे ख़याल कि आला है ये जवां

ज़हरा के पूरे घर का उजाला है ये जवां

बिंत-ए-अली की गोद का पाला है ये जवां

इस नौजवान में है बसा दिल हुसैन का

सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो


अठारह साल पाल के जिसको जवां किया

वो दिलबर-ए-हुसैन है हमशक्ल-ए-मुस्तफ़ा

एक बाप के लिए है ये सदमा बहुत बड़ा

बेटे का सेहरा देख न पाए शाह-ए-हुदा

इनाम तुम यज़ीद से लेना बहुत बड़ा

सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो


नेज़ा जवान लाल के दिल पर लगा दिया

घोड़े से ज़ालिमों ने ज़मीं पर गिरा दिया

मिट्टी में मुर्तज़ा के लहू को मिला दिया

परदेस में हुसैन को बेकस बना दिया

फिर भी ये शोर फ़ौज-ए-यज़ीदी में न रुका

सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो



मक़तल की सिम्त दौड़ते जाते रहे हुसैन
आँखों से ख़ून के अश्क बहाते रहे हुसैन
गिरते थे जब भी खुद को उठाते रहे हुसैन
रो-रो के ये सदा भी लगाते रहे हुसैन
अब्बास फ़ौज-ए-शाम का नारा सुनो ज़रा
सरवर को मारना है तो अकबर को मार दो