Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Wednesday, July 15, 2026

अब्बास तेरा हक़ है ज़माना तुझे रोए

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ अब्बास तेरा हक़ है ज़माना तुझे रोए 🕊️

जब शामो सहर फ़ातिमा ज़हरा तुझे रोए



अब्बास तेरा हक़ है ज़माना तुझे रोए

अब्बास तेरा


दुर्रा लिये पहरे पे सितमगार खड़ा है

कैसे तेरे लाशे पे सकीना तुझे रोए

अब्बास तेरा


जिस वक़्त उठाया न गया लाशा जवाँ का

शह उस घड़ी अकबर से ज़्यादा तुझे रोए

अब्बास तेरा


ज़ैनब ने कहा शामे ग़रीबा में ऐ ग़ाज़ी

बे पर्दा मुझे देखके बाबा तुझे रोए

अब्बास तेरा


सजदे के लिये जब लिया हाथों का सहारा

सज्जाद मुसल्ले पे हमेशा तुझे रोए

अब्बास तेरा


बिन हाथ के किस तरह तू घोड़े से गिरा था

ये सुनके बहुत अहले मदीना तुझे रोए

अब्बास तेरा


मश्किज़ा कहीं, जिस्म कहीं, हाथ कहीं हैं

जा जा के कहाँ फ़ातिमा ज़हरा तुझे रोए

अब्बास तेरा


अरमान सकीना का था जितना तुझे रोती

सज्जाद तेरी क़ब्र पे उतना तुझे रोए

अब्बास तेरा


हाशिम के क़मर क्यूँ न तेरा चाहने वाला

वश्शम्स का पढ़ते हुए सूरा तुझे रोए

अब्बास तेरा



हसरत है कि ग़ाज़ी हो लहू आँख से जारी
ये मीर तकल्लुम कभी ऐसा तुझे रोए