Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Wednesday, July 15, 2026

दिल में हो कर्बला, या अली या अली

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ दिल में हो कर्बला, या अली या अली 🕊️

लब पे हो मर्सिया, या अली या अली



शह का मातम करो आओ अहले अज़ा

बख़्शवा देंगी ज़हरा मिलेगी जज़ा

ना हों हम से ख़फा या अली या अली


कर्बला वालों के ग़म में रोते रहें

जान अपनी वफाओं में खोते रहें

है यही इल्तेजा या अली या अली


मजलिसी रौनकें, मातमी ये फ़ज़ा

हो लहद में भी ये जब कि आए कज़ा

है यही एक दुआ या अली या अली


दीं के परचम तले हैं सभी ग़म गुसार

शह के ग़म ये रोता है सारा दयार

ग़म में हैं मुब्तला या अली या अली


ज़ुल्फ़ेक़ार-ए-हैदरी की रहे ये पुकार

हम रहें उम्र भर शाहे दीं पे निसार

ना हो इस ग़म सिवा या अली या अली



मांगो “अख्तर” दुआ तुम भी परचम तले
हो रगों में वफा सांस जब तक चले
हो लबों पर सदा या अली या अली