Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Saturday, August 2, 2025

कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ सरे दरबार था सज्जाद के लब पर नौहा 🕊️

कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले
हाय अब्बास की ग़ैरत के नहीं सर पे रिदा
कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले


किस तरह शाम के ज़िंदान में जाऊँगा मैं

अपनी ग़ुरबत पे ही ख़ुद अश्क़ बहाऊंगा मैं

किस को रुदाद भला ग़म की सुनाऊंगा मैं

कैसे इस रंजो मुसीबत को उठाऊंगा मैं

देख कर मेरा कोई ख़ून में डूबा चेहरा


कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले


ऐ खुदा कैसी क़यामत की घड़ी आई है

कोई बाक़ी नहीं अब कौन है तन्हाई है

मेरी आंखों में बसारत है ना बिनाई है

मैं हूं बीमार कहां मुझमें तवानाई है

शाम कूफे में अगर मिल गया कोई अपना


कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले


ग़म उठाता हूं मगर लब पे गिला कोई नहीं

मेरे हमराह मुसीबत के सिवा कोई नहीं

मैं हूं बीमार मेरे ग़म की दवा कोई नहीं

हाय अफ़सोस ज़माने में मेरा कोई नहीं

कौन फरियाद करे किस से करूं मै शिकवा


कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले


अब ना क़ासिम है न अकबर हैं ना असग़र हाय

औनो जाफ़र हैं न अब सिब्ते पयंबर हाए

लुट गया दश्त में ज़हरा का भरा घर हाय

हाय तक़दीर मेरी मेरा मुक़द्दर हाय

कैसे जाएगी भला मेरी फुफी बे परदा


कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले


हर क़दम ठोकरें खाता हूं संभालो बाबा

एक बार अपने कलेजे से लगा लो बाबा

आके ज़ालिम के तमाचों से बचा लो बाबा

पास अपने मुझे अब जल्द बुला लो बाबा

आके शीरी ने अगर पूछ लिया नाम मेरा


कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले


क़ाफेला शाम के दरबार में आया जिस दम

लड़खड़ाने लगे अब्बास की बहना के क़दम

बढ़ गया आबिदे बीमार पे फ़िर ज़ुल्मो सितम

चार सूं देख के करने लगे सर पर मातम

ऐ फूफी बालों से करती रहो अपना परदा


कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले


कान से बाली सकीना के लहू जारी है

हर तरफ़ शोर है और ज़ुल्म है आज़ारी है

नील हैं जिस्म पे और दर्द है ग़म ख्वारी है

सैकड़ो ज़ख्म हैं हर एक क़दम भारी है

अपना सर पीट के कहने लगे मेरे बाबा


कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले


एक बीबी ने किया आके सकीना से सवाल

मेरी बेटी तेरा इस क़ैद से छूटना है मुहाल

मै ख़रीदूं तुझे ज़ैनब के लिए क्या है ख़्याल

आके बच्ची ने बसद अरज़ किया हुज़्नो मलाल

ऐ फूफी आई है लेने को क़नीज़े ज़हरा


कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले


मिल ना पायेगा कहीं मुझको ठिकाना बाबा

हौसला मुझको हर इक गाम दिलाना बाबा

कोई अपना नहीं दुश्मन है ज़माना बाबा

मेरी ग़ुरबत पे ना तुम अश्क़ बहाना बाबा

मुंतज़िर होगी मेरी हाय वतन में सुग़रा


कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले


सुन के फरियाद ये ज़ीशान ज़माना रोया

कर्बला रोयी यतीमो का घराना रोया

बैन आबिद ने किये शाह का लाशा रोया

हाय मजलूम पे बेशीर का झूला रोया

ख़ून में डूबा क़लम ख़ून में डूबा नौहा


कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले


सुन के फरियाद ये ज़ीशान ज़माना रोया
कर्बला रोयी यतीमो का घराना रोया
बैन आबिद ने किये शाह का लाशा रोया
हाय मजलूम पे बेशीर का झूला रोया
ख़ून में डूबा क़लम ख़ून में डूबा नौहा


कोई पहचान न ले कोई पहचान न ले