Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Tuesday, July 1, 2025

सज्जाद मैं ज़ैनब हूं मेरे सर पे रिदा कोई नहीं बाजारे जफ़ा

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ सज्जाद मैं ज़ैनब हूं मेरे सर पे रिदा कोई नहीं बाजारे जफ़ा 🕊️

मजमा है कूफ़ियों का मेरे चलने की जां कोई नहीं बाजारे जफ़ा



 

सज्जाद मेरे सर से कई बार छिनी चादर

बलवे में नबी ज़ादी फिरवाई गई दर दर

मिल जाए रिदा मुझको और मेरी दुआ कोई नही बाज़ार-ए-जफ़ा 


सज्जाद चलूं कैसे लाखों हैं तमाशायी

याद आता है रह-रह के अब्बास मेरा भाई

फरयाद करूं किस से अब तेरे सिवा कोई नही‌ बज़ारे जफ़ा


सज्जाद मेरे दिल को ये दर्द सताता है

सर गाजी का नैज़े से जब खाक पर आता है

सर मेरा खुला देखे ग़म इससे बड़ा कोई नहीं बाज़ारे जफ़ा 


मालूम है अदा को गाज़ी की बहन  हूं मैं

बेदस्त है वो गाज़ी पबंदे रसन हूं मैं

याद आई वफ़ा उसकी जब पास रहा कोई नहीं बाज़ारे जफ़ा 


मजबूर हूं बेबस हूं मैं रो भी नहीं सकती 

दुर्रों की अज़ीयत से मैं सो भी नहीं सकती 

इस दरजा मुसीबत में हमदर्द मेरा कोई नहीं बाज़ारे जफ़ा


सज्जाद तेरी हालत देखी नहीं जाती है 

बे परदा मुझे देखे ये बात रुलाती है

सज्जाद तेरी तरहा कांटों पे चला कोई नहीं बाज़ारे जफ़ा


मौत आएगी ज़िंदां में मेरी बाली सकीना को

क्या जाके बताऊंगी बीमारे मदीना को 

ग़म दिल पे उठाने को अब बाक़ी बचा कोई नहीं बाज़ारे जफ़ा 


जाता है सुए ज़िंदां अब कुनबा मोहम्मद का

रस्सी में बंधे क़ैदी कांटों से भरा रस्ता

उम्मत ने सितम ढाए क़िसमत से गिला कोई नहीं बाजारे जफ़ा 


बाजारे सितम में था ज़ैनब का अजब आलम
मज़हर मैं लिखूं कैसे ज़ालिम ने कहा जिस दम
है कौन तेरा वारिस ज़ैनब ने कहा कोई नहीं बाज़ारे जफ़ा