🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ उठो सकीना उठो जाता है कारवां 🕊️
तेरे बग़ैर जाने कैसे जिएगी मां
उठो सकीना उठो जाता है कारवां
ज़िंदां का ये अंधेरा होगा कहां सवेरा
परदेस में सकीना ग़म ख़्वार कौन तेरा
जख़्मी हैं कान तेरे खाली हैं बालियां
उठो सकीना उठो…
क़ब्रे बुतूल तन्हा वीरान है मदीना
कर्बोबला में असग़र ज़िंदांन में सकीना
दिल को हिला रही हैं असग़र की हिचकियां
उठो सकीना…
मां जा रही है बीबी वीरान गोद ले कर
कर्बोबाला के बन में अपना सुहाग दे कर
कैसे मदीने जाऊं सब कुछ तो है यहां
उठो सकीना…
सुग़रा का सामना मैं कैसे करूं बता दे
पूछेगी जब वो मुझसे मैं क्या कहूं बता दे
अम्मा मेरी सकीना खो आई हो कहां
उठो सकीना…
मैं उस घड़ी से पहले ऐ काश मर ही जाऊं
किस किस को क्या बताऊं किस किस से मुह छिपाऊं
पूछेंगी मुझसे आ कर जब सारी बिबियां
उठो सकीना…
दिल ग़म से है दो पारा हमें शामियों ने मारा
अब्बास भी नहीं हैं जो बढ़ के दें सहारा
जंगल में सो रही हैं सारी निशानियां
उठो सकीना…
ये दुख भरी कहानी नासिर की है ज़ुबानी
मैं सोचता हूं अब भी कैसे करूं बयां
उठो सकीना…