🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ आलम ए शब ए ज़रबत ए मोमिनो आई है 🕊️
तारीकी सी दुनिया में हर सिमत को छाई है
उन्नीस्वीं रमज़ां को शब भर मेरे मौला ने
तकिए पे न सर रख्खा और नींद न आई है
गहे हुजरे में जाते हैं गहे सहन में आते हैं
इस तरह से हैदर ने वो रात बितायी है
कुलसुम ने जब देखी इस तरह की बेताबी
रो रो के पदर को तब ये बात सुनायी है
कुफ़े से कहीं बाबा क्या सुबह को जाना है
या फ़ौज कोई लड़ने यां आपसे आई है
कैसा ये तरद्दुल है मालूम तो हो आख़िर
सोए नहीं है बाबा शब इस कद़र आई है
फ़रमाया ये हैदर ने क्या पूछती हो बेटी
डर है किसी लश्कर का ना कोई लड़ाई है
कल सुबह को जाना है दरबार में ख़ालिक के
इस ज़िक्रे तरद्दुल में शब इस क़दर आई है
आसार हुए पैदा नगाह क़यामत के
हैदर उठे ये कहकर लो अब सहर आई है
मुर्गाबियां जब लिपटीं क़दमो से तो फ़रमाया
क्यू रोकती हो मुझको अब वक़्त ए जुदाई है
ये कह के अली आए मस्जिद में तो क्या देखा
कंदील है गुल सारी तारीकी सी छाई है
फ़रजंद है मुलजिम का लेटा हुआ मस्जिद में
और ज़ेरे बग़ल उसने तलवार छुपाई है
फ़रमाया ये हजरत ने उस दुश्मने ख़ालिक से
मशग़ूल ए इबादत हो ज़ालिम सहर आई है
मैं ख़ूब समझता हूं जो तेरा इरादा है
क्यू ज़ेरे बगल तूने तलवार छुपाई है
गर क़त्ल मुझे करना मंजूर नहीं तुझको
फिर ज़हर में क्यों ज़ालिम तलवार बुझायी है
ये कह के अली आए मेहरबे इबादत में
फिर अहले जमाअत ने सफ आके जमाई है
फरजंद भी मुलजिम का आया सफे अव्वल में
जो दिल में इरादा है आगाज़ ख़ुदाई है
सजदे में गए हैदर जब ख़ालिके अकबर के
बेदीन बढ़ा सफ से और जर्ब लगाई है
खूं कर दिया सजदे में अफसोस नमाजी का
पेशानिये अक़दस पर तलवार लगायी है
हैदर की मोहब्बत है गर दिल में तो सर पीटो
उन्नीसवीं रमज़ां की ऐ मोमिनो आई है
जन्नत में पयंबर का अब आने को भाई है