🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ मदीना छोड़ चला आज मोहम्मद का नवासा दुआ करो अम्मा दुआ करो नाना🕊️
वादे निभाएं सारे परदेस जाने वाले
दुआ करो अम्मा दुआ करो नाना
लहू से अपने सजाऊंगा कर्बला की ज़मीं
मैं गर्म रेत पे रख दूंगा खूं भरी ये जबीं
कर दूंगा घर का घर मैं ख़ुद मौत के हवाले
दुआ करो अम्मा...
तमाम अंबिया रोएंगे देख कर मंज़र
उठा के आग के दरिया से अपने हाथों पर
लाऊंगा उनके लाशे जो गोद के हैं पाले
दुआ करो अम्मा...
ज़माना कहता है बाबा को साक़िए कौसर
तो क्यों न प्यास बुझा दूं मैं कर्बला जा कर
सब खून के हैं प्यासे अम्मा वो शाम वाले
दुआ करो अम्मा...
ये ज़ुल्म देखना ऐ अम्मा कर्बला आके
मेरे वतन से मेरे घर से मेरी आंखों से
अकबर के साथ रुक्सत हो जाएंगे उजाले
दुआ करो अम्मा...
न काट लें ये लायीं आकार बे-जु़बान का सर
ज़मीं को सौंपूंगा ये कहके लाशाए असग़र
ऐ ख़ाके कर्बला तू इस चांद को छुपा ले
दुआ करो अम्मा...
बना के तुरबते असगर जो रन से आऊंगा
लिबासे कोहना जो ज़ैनब से मैं मंगाऊंगा
गूंजेंगें कर्बला में परदेसियों के नाले
दुआ करो अम्मा...
जो छुट के शाम के जिंदां से आएंगे क़ैदी
तुम्हें सुनाएंगे रो रो कर दास्तां अपनी
नाना वो ज़ख़्मे दिल हों या पाँव के हो छाले
दुआ करो अम्मा...
गुलूए ख़ुश्क पे जब होगा शिम्र का खंजर
कहेगी रेत के टीले पर ज़ैनब ए मुज़तर
कोई सितमगरों से शब्बीर को बचा ले
दुआ करो अम्मा...
तुम उसको अज्र में दे देना हक़ शिफाअत का
जिसने मेरे मसायब अशरार में हैं ढाले
दुआ करो अम्मा...