Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Friday, July 25, 2025

ऐ चांद मुहर्रम के तू बदली मैं चला जा

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ ऐ चांद मुहर्रम के तू बदली मैं चला जा 🕊️

तुझे देख के मर जाए न बीमार है सुग़रा



घर ज़हरा का लुटने की खबर तूने सुनाई

तुझे देख के रोती है मुहर्रम में ख़ुदाई

चौदह सौ बरस बीते सब करते हैं शिकवा


मिलने के लिए भाई को बेचैन बड़ी है

कब से अली अकबर की ये राहों में खड़ी है

बिछड़ी है ये मुद्दत से इसे तू ना नज़र आ


भय्या की जुदाई में परेशान रहती

हर रोज़ ये नाना को रो रो के है कहती

अकबर ना मिला नाना मैं मर जाऊंगी तन्हा


वादा जो किया बहन को सीने से लगाकर

मैं शादी करूंगा तो तेरे पास ही आकर

मैं सात मुहर्रम को लौटूंगा न घबरा


भाई का तो बहनो से रिश्ता ही अजब है

तुम भूल गये मुझको ये कैसा गज़ब है

इस आस पे जिंदा हूं देखूं तेरा सेहरा


वीरां घरों में ना इसे नींद है आती

अकबर की जुदाई है इसे खून रुलाती

कदमों के निशान थाम के बैठी है सरे राह


गिन गिन के जो सुग़रा ने ये दिन हैं गुज़ारे

जिंदा है तो अकबर के वादों के सहारे

दिन रात तरसती है इसे और न तड़पा


सुग़रा के नसीबो में तो रोना ही लिखा है

सरदार मासूमा को मिली कैसी सज़ा है

ख़त आया न अकबर का रोती रही सुग़रा