🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ जब मुझे आपके क़ातिल ने है मारा बाबा 🕊️
हर तमाचे पे सकीना ने पुकारा बाबा
जब मुझे आपके क़तील ने है मारा बाबा
मुझे बालों से पकड़ कर है तमाचे मारे
मैंने सर शिम्र से मंगा जो तुम्हारा बाबा
जब मुझे आपके कातिल ने है मारा बाबा
वो जो दुर आपने तोहफे में मुझे बख्शे थे
उनको बेदर्दी से ज़ालिम ने उतारा बाबा
जब मुझे आपके क़ातिल ने है मारा बाबा
आपके सीने पे आराम से सोने वाली
सो के अब ख़ाक पे करती है गुज़ारा बाबा
जब मुझे आपके क़ातिल ने है मारा बाबा
नोके नेज़ा पे उसे देखूं तो देखूं कैसे
मेरा असग़र था मुझे जान से प्यारा बाबा
जब मुझे आपके कातिल ने है मारा बाबा
साथ रहवारों के दौड़ाया गया है मुझको
चूर ज़ख़्मों से बदन मेरा है सारा बाबा
जब मुझे आपके क़ातिल ने है मारा बाबा
बेटियों वाले यतीमो पे ज़ुल्म करते नहीं
मैंने कई बार सितमगर से पुकारा बाबा
जब मुझे आपके कातिल ने है मारा बाबा
मेरी ग़ुरबत पे चाचा जान का सर रोता है
उनकी ग़ुरबत मैं करूं कैसे गवारा बाबा
जब मुझे आपके कातिल ने है मारा बाबा
ये सदा क़ब्र से मासूम की आई मोहसिन
साथ क़ायम के चले आना दोबारा बाबा
साथ क़ायम के चले आना दोबारा बाबा
जब मुझे आपके क़ातिल ने है मारा बाबा