Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Thursday, July 24, 2025

जब रिदा सर से छीनी तू सदा देती रही यूँ न आया ग़ाज़ी

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ जब रिदा सर से छीनी तू सदा देती रही यूँ न आया ग़ाज़ी 🕊️

तेरे हाथों में रसन देखता कैसे बहन भाई बेकस था तेरा यूँ न आया ग़ाज़ी



ये तुझे भी है ख़बर दुख़्तरे ख़ैरे बशर
मैं उठा सकता न था हुक्मे शब्बीर पे सर
मेरे बाज़ू थे जुदा मश्क से पानी बहा
आ गई मुझको हया यूँ न आया ग़ाज़ी

सुनके मैं तेरी सदा ये तो मुमकिन ही न था
मैं न आता कैसे दुख़्तरे शेर-ए-ख़ुदा
बे-रिदा देखूँ तुझे कब था मंज़ूर मुझे
हौसला मुझमें न था यूँ न आया ग़ाज़ी

मेरा छलनी था बदन तीर थे मिस्ल-ए-कफ़न
ख़ून से रंगीन था बन भाई बेकस था बहन
गुर्ज था सर पे लगा गश में था भाई तेरा
तेरा शिकवा है बजा यूँ न आया ग़ाज़ी

जंग में कर न सका हुक्मे शब्बीर जो था
ना सकीना के लिए दम भी होठों पे रुका
मश्क ज़ख़्मी जो हुई रुक गई सांस मेरी
फिर क़दम उठ न सका यूँ न आया ग़ाज़ी

जब हुआ ठंडा अलम अम्मा ज़हरा की क़सम
किस तरह तुझसे कहूँ कैसे निकला मेरा दम
वो तेरी आह ओ फ़ुग़ाँ जलते ख़ैमों का धुआँ
शर्म ने मार दिया यूँ न आया ग़ाज़ी

जब मैं घोड़े से गिरा आई अम्मा की सदा
ऐ शहनशाह-ए-वफ़ा आ मेरी गोदी में आ
रब ने भेजा था जिन्हें देखता कैसे उन्हें
ख़ून था आँखों में जमा यूँ न आया ग़ाज़ी

ये अच्छा ही हुआ आँख में तीर लगा
यूँ रस्सन बस्ता तुझे देखना पड़ता मुझे
मुँह दिखा सकता न था ये अलमदार-ए-वफ़ा
दिल मेरा टूट गया यूँ न आया ग़ाज़ी

तूने जो ज़ुल्म सहे क्या कहे भाई कहे
नोक-ए-नेज़ा पे भी मैं बंद आँखें था किए
शाम तक साथ गया तेरे पत्थर जो लगा
मैं भी नेज़े से गिरा यूँ न आया ग़ाज़ी

भाई की टूटी कमर देखे हाशिम का क़मर
तेरे ग़ाज़ी का अलम हो गया ख़ून में तर
प्यासे बच्चों के लिए पानी लाना था मुझे
वादा पूरा न हुआ यूँ न आया ग़ाज़ी

रोया रहन क़लम करके ये बात रख़म
ख़ून में डूब गया तेरे ग़ाज़ी का अलम
सर जो ज़ख़्मी था मेरा आँख में ख़ून था जमा
आ गई मुझको क़ज़ा यूँ न आया ग़ाज़ी