🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ रोके सरवर ने ये कहा अब्बास🕊️
तेरे जाने से कमर टूट गई
मैं सकीना को कैसे बहलाऊं
मर गए अम्मू कैसे बतलाऊं
दे रही है तुम्हें सदा अब्बास
तेरे जाने से कमर टूट गई
कोई अपना नहीं बुलाऊं किसे
हाले दिल मैं भला सुनाऊं किसे
खा गई है तुम्हें क़ज़ा अब्बास
तेरे जाने से कमर टूट गई
जलते ख़ैमों को देख ऐ ग़ाज़ी
तेरी ज़ैनब बुलाती है ग़ाज़ी
छिन रही है मेरी रिदा अब्बास
तेरे जाने से कमर टूट गई
हल्क़ पर जब छुरी चली भाई
याद ग़ाज़ी तेरी बहुत आई
सर हुआ तन से फिर जुदा अब्बास
तेरे जाने से कमर टूट गई
आँख में तीर और कटे बाज़ू
बच्चे कहते थे अल अतश हर सूं
प्यास अब उनकी दो बुझा अब्बास
तेरे जाने से कमर टूट गई