🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ कोई मज़लूमी में मिस्ले सिब्ते पैग़म्बर नहीं 🕊️
आ गया चेहलुम मगर गर्दन पे अब तक सर नहीं
जब से कटवाकर गला मकतल में सोए हैं हुसैन
क़ब्र में हैदर नहीं तुरबत में पैग़म्बर नहीं
क़ब्र में हैदर नहीं तुरबत में पैग़म्बर नहीं
अरबयीं तक सैय्यदा रोएंगी बेटे के लिए
क्या हुआ लाशे बरादार पर अगर ख़्वाहर नहीं
कर्बला में ख़ानदाने मुस्तफ़ा ऐसा लुटा
ऐक सिवाय आबिदे बीमार सारा घर नहीं
ख़ुश्क़ लब शब्बीर के अब तक नहीं भूला जहां
कोन सी वो आंख है जो आंसुवों से तर नहीं
उन ग़रीबो के लिए गोरो कफ़न का ज़िक्र क्या
जब सिवाय खाक जिस्मों पर कोई चादर नहीं
जिसको सीने पर सुलाया था नबी ने बारहा
जुज़ ज़मी उसके लिए तकिया नहीं बिस्तर नहीं
हाय पहचाने नहीं जाते शहीदाने जफा
क्या बड़ों का ज़िक्र बच्चों के तनो पर सर नहीं
कौन दे कांधा जनाज़े को कि आबिद के सिवा
वक़्ते दफ़ने शहेदीं अकबर नहीं असग़र नहीं
कौन दे गोरो कफ़न शब्बीर को मरने के बाद
हां बहन को फिक़्र है सर पर मगर चादर नहीं
हां बहन को फिक़्र है सर पर मगर चादर नहीं