Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Wednesday, July 16, 2025

डाल दो कोई ज़ख़्मों पे चादर हाय! अकबर की मां आ रही है

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ डाल दो कोई ज़ख़्मों पे चादर हाय! अकबर की मां आ रही है 🕊️

सीना अकबर का रख्खो छुपाकर
हाय! अकबर की मां आ रही है


बिबियों मिलके हलक़ा बना लो
माँ जवां लाल की है संभालो
मर न जाए वो लाशे पे आकार
हाय! अकबर की मां आ रही है

देख लेगी अगर उम्मे लैला
अपने बच्चे का ज़ख़्मी कालेजा
सांस भी ले ना पाएगी मादर
हाय! अकबर की मां आ रही है

मन्नतें मानकर जिसको पला
उसके सीने में ज़ालिम का भाला
कैसे देखेगी मादर ये मंज़र
हाय! अकबर की मां आ रही है

जिसको दूल्हा बनाने के दिन थे
जिसकी शादी रचाने के दिन थे
उसको देखेगी मां ख़ून में तर
हाय! अकबर की मां आ रही है

कोई अरमान दिल का ना निकला
लुट गई उम्मे-लैला की दुनिया
बैन करने को लाशे-जवां पर
हाय! अकबर की मां आ रही है..

रख के ख़ैमे में अकबर का लशा
सर झुका कर बहुत रोए मौला
जब कहा बीबी फ़िज़्ज़ा ने रोकर
हाय! अकबर की मां आ रही है


बैन वाएज़ ये ख़ैमे में गूंजा
देख ले अपने यूसुफ़ का लाशा
ख़ाक उड़ाती हुई पीटती सर
हाय! अकबर की मां आ रही है