🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ ऐ अज़ादारों उठो मातमे शब्बीर करो🕊️
एक दुखियारी मां दे रही है ये सदा
तुम मेरे लाल पे रोते हो बड़ी उल्फ़त से
तमको अल्लाह बचाएगा हर एक आफ़त से
है तुम्हारे आंसू ज़ख़्मे सरवर की दवा
मेरे बच्चों पे जो रोते हैं तुम्हारे बच्चे
बा ख़ुदा हैं वो मुझे जान से प्यारे बच्चे
ग़म मनाते हैं वो बेज़ुबां असग़र का
चक्कियां मैने चलाकर के जिसे पाला था
शिम्र बेदर्द उसी लाल के सीने पे चढ़ा
था मेरा नूरे नज़र तीन दिन का प्यासा
हाय प्यासे पे सितमगर ने बड़ा ज़ुल्म किया
मेरी गोदी में मेरे लाल का सर काट दिया
ख़ून में डूब गया मेरे दिल का टुकड़ा
कुन्द ख़न्जर जो मेरे लाल की गर्दन पे चला
अम्मा मुंह फेर लो शब्बीर मेरा कहता था
मैं तड़पती ही रही मर गया लाल मेरा
मेरे जिस लाल का जन्नत से लिबास आया था
ईद के रोज़ नबी जिसका बने ख़ुद नाक़ा
करबला में उसका बेकफन है लाशा
आज करता है जो शब्बीर का मातम "वायज़"
और उठाता है जो अब्बास का परचम "वायज़"
रोज़े महशर इसका रब तुझे देगा सिला
और उठाता है जो अब्बास का परचम "वायज़"
रोज़े महशर इसका रब तुझे देगा सिला