🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ न मिलेगा तुम्हे शब्बीर सा भाई ज़ैनब 🕊️
ढूढने जायेगी गर सारी ख़ुदाई ज़ैनब
अपने अश्क़ो से जला शामे गरीबां के चिराग़
तू अट्ठारह चिराग़ो की इकाई ज़ैनब
जाने क्या शामे ग़रीबा में सितम टूटे हैं
उम्र भर चैन से फिर सो नहीं पाई ज़ैनब
दो पिसर तूने तो बाज़ू दिए गाज़ी ने
पहले तो रस्मे वफ़ा तूने निभाई ज़ैनब
सुर्ख़ ये किसके लहू से हुई पोशाक तेरी
लाश क्या सीने से अकबर की लगाई ज़ैनब
पानी को देख के क्यूं कर न जिगर टुकडे हो
खा गई है तेरे गाज़ी को तराई ज़ैनब
हाय किस शान से निकली थी वतन से ज़ैनब
कैसी ग़ुरबत को समेटे हुए आई ज़ैनब
लाशे अब्बास अलमदार न तड़पे क्योंकर
बे रिदा शाम के दरबार में आई ज़ैनब