🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ है🕊️
ना कोई मोनिस ओ यावर ना कोई पास है बेटा
मेरा मुस्लिम अकेला है
मेरा मुस्लिम अकेला है
मेरे भाई को चारो सिम्त से फौजों ने घेरा है
हज़ारों मारने वाले हैं और मुस्लिम अकेला है
हैं कूफी चार जानीब नहीं है कोई भी अपना
मेरा मुस्लिम अकेला है
बड़ी दुश्वार मंजिल है कभी ऐसा ना वक्त आये
वतन से दूर ग़ुरबत में कोई ऐसा न दुख पाये
रुकैया होने वाली है अभी कुछ दैर मैं बेवा
मेरा मुस्लिम अकेला है
जो मेरे दिल पे गुजरी है उन्हैं बतला नहीं सकता
तुम्हारी बेटियों के साथ कूफा जा नहीं सकता
बचा ले मेरे भाई को नजफ नजदीक है बाबा
मेरा मुस्लिम अकेला है
कटे होंठों का उस के खून जब पानी में गिरता है
गिरा कर जाम पानी को बड़ी हसरत से तकता है
ना जाने कितना ज़ख्मी है ना जाने कब से है प्यासा
मेरा मुस्लिम अकेला है
नज़र आते नहीं अब्बास को मुस्लिम के शहजादे
मुहम्मद और इब्राहिम उस के साथ निकले थे
कहां पर खो गए दोनों ना जाने क्या हुआ ऐसा
मेरा मुस्लिम अकेला है
ये कल तक साथ थे उस के अभी सब हो गए बागी
सफीरे ए इब्ने हैदर की अजब गुरबत है ये गाज़ी
कोई घर से नहीं निकला सदा देती रही ज़हरा मेरा मुस्लिम अकेला है
सिवाय इब्ने उर्वा के कोई आया नहीं अागे
बचाने को नहीं आए वो लशा ही उठा लेते
कहाँ ख़त लिखने वाले हैं कोई अब तक नहीं आया
मेरा मुस्लिम अकेला है
लिपट कर शह के कदमों से कहा गाजी ने ऐ मोला
मुझे पहुंचा दें कुफा को बदल दूं शहर का नक्शा
ग़रीबी पर मेरे भाई की सारा शहर है हंसता
मेरा मुस्लिम अकेला है
कहा अकबर ये रो रो कर शहे ए वाला ने गाजी से
वो देखो बेठी हैं अम्मा वहां दामन को फैलाए
सरे मुस्लिम को सीने से लगाये कहती हैं ज़हरा
मेरा मुस्लिम अकेला है
वो देखो बेठी हैं अम्मा वहां दामन को फैलाए
सरे मुस्लिम को सीने से लगाये कहती हैं ज़हरा
मेरा मुस्लिम अकेला है