Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Monday, July 28, 2025

अकबर के जनाज़े पे पुकारे शहे वाला

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ अकबर के जनाज़े पे पुकारे शहे वाला🕊️

अब मुझसे मेरा नाज़ों का पाला न उठेगा



दे कोन ज़ायफ़ी मुझे बढ़ के सहारा

अब मुझसे मेरा नाज़ों का पाला न उठेगा


आवाज़े अज़ां कानों में सुगरा के जो आई

चिल्लाई मुझे आ गया लेने मेरा भाई

पूरा ना मगर हो सका अकबर से वो वादा

अब मुझसे मेरा नाज़ों का पाला न उठेगा


बरछी की अनी सीनाए अकबर में दर आई

ये सुन के बहन ख़ैमे के बाहर निकल आई

देखा खड़ा मक़तल में सदा देता है भइय्या

अब मुझसे मेरा नाज़ों का पाला न उठेगा


मैं कैसे उठाऊंगा जवां लाल का लाशा

पीरी है मेरी आँखों में छाया है अंधेरा

अब्बास मदद कर, है कमर मेरी शिकस्ता

अब मुझसे मेरा नाज़ों का पाला न उठेगा


जलती हुई रेती पे पड़ा है मेरा अकबर

अम्मा मैं बहुत थक गया लाशों को उठाकर

बाबा से कहो आयें मदद करने ख़ुदारा

अब मुझसे मेरा नाज़ों का पाला न उठेगा


है लाशाए अकबर पे खड़े सय्यदे अबरार

ऐ हाशिमी बच्चों मेरे बन जाओ मददगार

रुख़ करके सुए खैमा पुकारे शहे वाला

अब मुझसे मेरा नाज़ों का पाला न उठेगा


ज़ैनब अली अकबर के जनाज़े पे पुकारी

ताज़ीम करो उठके फुफी आई तुम्हारी

भइय्या मेरे कहने से तो पहलू भी न बदला

अब मुझसे मेरा नाज़ों का पाला न उठेगा


लाशे पे जवां लाल के लैला ये पुकारी

अरमान था बेटा मैं तेरा ब्याह रचाती

पूरा ना मगर हो सका अरमान हमारा

अब मुझसे मेरा नाज़ों का पाला न उठेगा