Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Wednesday, July 16, 2025

कर्बला हो गयी तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ ख़ैर करे ख़ुदा ख़ैर करे 🕊️

उस तरफ़ ज़ुल्म पे आमादा ज़माने वाले
इस तरफ़ सारे मुहम्मद के घराने वाले
कौन किसका है तरफ़दार ख़ुदा ख़ैर करे


कर्बला हो गयी तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे

कर्बला हो गयी तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

कर्बला हो गयी तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे

रोज़-ए-अशूर हवाओं से बरसता है लहू
लुट गई किस की ये सरकार ख़ुदा ख़ैर करे

कर्बला हो गयी तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे 
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

ये तो मुमकिन ही नहीं है कि झुका दें सर को
क्या करें साहिबे किरदार ख़ुदा ख़ैर करे

कर्बला हो गयी तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे 
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

भाई जाते हैं ख़ुदा हाफिज़ो नासिर कह कर
बहनें कहती हैं ये हर बार ख़ुदा ख़ैर करे

कर्बला हो गयी तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे 
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

वो ज़ो घोड़े से गिरा साथ गिरे मश्को अलम
ना अलम है ना अलमदार ख़ुदा ख़ैर करे

कर्बला हो गयी तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे 
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

कितने सदमे हैं जो सज्जाद को सहने हैं अभी
बेड़ियां होती हैं तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे

कर्बला हो गयी तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे 
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

आज़ भी सीनों में ज़िंदा है हुसैन इब्ने अली
सारा अालम है आज़ादार ख़ुदा ख़ैर करे

कर्बला हो गयी तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

आने वाले यूं ही आते रहें रौज़े पे सदा
कम ना हों आप के ज़व्वार ख़ुदा ख़ैर करे

कर्बला हो गयी तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे 
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे


शह के मातम मैं हिलाल ऐसी फिज़ा गूंज़ उठी
हुई लरज़ां दर ओ दीवार ख़ुदा ख़ैर करे

कर्बला हो गयी तैय्यार ख़ुदा ख़ैर करे 
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे