🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ बहुत रोई ज़ैनब वतन याद आया🕊️
नबी का उजड़ता चमन याद आया
जब उजड़ी हुई गोद बानो की देखी
तो असग़र सा ग़ुन्चा दहन याद आया
खुले सर चली सुए ज़िन्दां जो ज़ैनब
तो इक लाशाए बे कफन याद आया
सकीना ने पाया जो पानी का साग़र
तो मासूम तश्ना दहन याद आया
उजड़ते हुए कोई गुलशन जो देखा
तो आले नबी का चमन याद आया
निशां तौक़ के हल्क़े आबिद पे देखे
तो ज़ैनब को दाग़े रसन याद आया
नबी की नवासी को ज़िन्दाने ग़म में
बहुत ज़ुल्म चर्ख़े कुहन याद आया
उठाई गई जब जवानी की मय्यत
तो भाई को अज़्मे बहन याद आया
हुआ एक ज़िंदां में कोहराम बरपा
जब अहले हरम को वतन याद आया
रिहाई मिली क़ैद ख़ाने से जिस दम
तो ज़ैनब को इब्ने हसन याद आया
सदा जब सदाए अज़ां गूंज उट्ठी
तो अकबर सा शेरे सुख़न याद आया