Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Saturday, June 28, 2025

क्यों आए न पलटकर ऐ मेरे अम्मू जां

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ क्यों आए न पलटकर ऐ मेरे अम्मू जां  🕊️

दम आ गया लबों पर ऐ मेरे अम्मू जां




नेज़े दिखा दिखा कर दुर्रे लगा रहे थे  

मुझको ऐ अम्मू ज़ालिम दर-दर फिरा रहे थे  

मर जाए न ये दुख़्तर ऐ मेरे अम्मू जां  


कानों से खून जारी आंखों से अश्क जारी  

कोई नहीं है यावर, ग़ुरबत है ये हमारी  

चेहरा है ख़ून से तर ऐ मेरे अम्मू जां  


सबके बंधे थे बाज़ू, मेरा बंधा गला था  

पानी जो मांगती थी, कोड़ा मुझे लगा था  

कैदी है तेरी मुज़तर ऐ मेरे अम्मू जां  


जख्मी है पुश्त मेरी, टूटी हैं पसलियां भी  

दुश्वार है ऐ अम्मू अब लेना सिसकियाँ भी  

होते हैं ज़ुल्म मुझ पर ऐ मेरे अम्मू जां  


अरमान है कि जाऊं मैं भी मदीना छुटकर  

लगता है क़ैद में ही मर जाऊंगी मैं घुटकर  

क्या जा सकूंगी ना घर ऐ मेरे अम्मू जां  



इज़ा उठा उठा कर जब थक गई सकीना  
रोकर निशात हाए कहने लगी यतीमा  
ले जाओ मुझको आकर ऐ मेरे अम्मू जां