Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Monday, June 30, 2025

लोरियां दे लो बेज़बां को रबाब

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ लोरियां दे लो बेज़बां को रबाब 🕊️

फिर तुम्हें गुलबदन मिले न मिले
बोसे होठों के ले लो जी भर के 
चूमने को दहन मिले न मिले 


लोरियां दे लो बेज़बां को रबाब

फिर तुम्हे गुलबदन मिले न मिले

 

सुबह से जो गया वो आया नहीं

मुंह पलट कर हमें दिखाया नहीं-2

घर से आए हैं हम बियांबां में

देखिए अब वतन मिले न मिले


लोरियां दे लो बेज़बां को रबाब

फिर तुम्हे गुलबदन मिले न मिले


कर‌ के गहवारा अपने हांथों को

लोरियां देना ख़ूब रातों को-2

तुम झुला लो सग़ीर को अपने 

फिर निजाते रसन मिले न मिले


लोरियां दे लो बेज़बां को रबाब

फिर तुम्हे गुलबदन मिले न मिले


वो अज़ाने सहर अली अकबर

बीबियां कह रही हैं रो रोकर-2

पूरे अरमान दिल के हो जाएं

बाद में ये सुख़न मिले न मिले


लोरियां दे लो बेज़बां को रबाब

फिर तुम्हे गुलबदन मिले न मिले


उम्मे फ़रवा तुम अपना लख़्ते जिगर

देख लो आज इस को जी भर कर-2

क्या हो मैंदा में ये ख़ुदा जाने

लाश जाने कफन मिले न मिले


लोरियां दे लो बेज़बां को रबाब

फिर तुम्हे गुलबदन मिले न मिले


आ भी जाओ पलट के जाने रबाब

क्यूं नहीं दे रहे हो मां को जवाब-2

मेरा उजड़ा है करबला में चमन

अब बहारे चमन मिले न मिले


लोरियां दे लो बेज़बां को रबाब

फिर तुम्हे गुलबदन मिले न मिले


अह्द करती हूं जो निभाऊंगी

साए में मैं कभी न जाऊंगी-2

मेरा वारिस है बेकफ़न रन में

घर का मुझको सहन मिले न मिले


लोरियां दे लो बेज़बां को रबाब

फिर तुम्हे गुलबदन मिले न मिले




लाशे शब्बीर दे रही है सदा
है निगेहबान मेरे घर का ख़ुदा-2
बीबियों की रिदाएं बच जाएं 
चाहे मुझको कफ़न मिले न मिले


लोरियां दे लो बेज़बां को रबाब
फिर तुम्हे गुलबदन मिले न मिले