.....
.....
कितनी बुलंदियों पे है ऐवाने फातेमा
रूहुल अमीं है सूरते दरबाने फातेमा
कैसे करूं तमीज़े हसन और हुसैन मैं
एक रूहे फातेमा है एक जाने फातेमा
हासिल कहां दिमाग़ को इरफ़ाने फातेमा
खुल्दे बैरीं हैं नक्शाए इम्काने फातेमा
क्या सोंचिये बहारे गुलिस्ताने फातेमा
हसनैन जब हों सुंबुलो रेहाने फातेमा
कुछ इस लिए भी मुझ को तिलावत का शौक़ है
क़ुरआं है लफ़्ज़ लफ़्ज़ सना ख़्वाने फातेमा
करते फिरे ज़मीं पे तिजारत बहिश्त की
अपने गदागरों पे है फैज़ाने फातेमा
इसको मिटा सकेंगी ना बातिल की साज़िशें
इस्लाम पे है साया ए दामाने फातेमा