.....
.....
सात क़दम आगे बढ़े क्यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
पहले क़दम पर यही सोचा
जुर्म था असग़र का भला क्या
हाय ! देख के ये नन्हा सा लाशा
ग़म से ना मर जाए सकीना
थाम के दिल रोने लगे यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
सात क़दम आगे बढ़े क्यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
दूजे क़दम पर कहा रोकर
क्या करूं बतला अली असग़र
हाय ! देख लिया उसने तुझे गर
मर ही ना जाएं तेरी मादर
थाम के दिल रोने लगे यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
सात क़दम आगे बढ़े क्यूं हुसैन
तीसरी बार ऐसा हुआ था
ख़ैमे में जाने लगे मौला
हाय ! झोका चला तेज़ हवा का
हटने लगा लाश से कपड़ा
थाम के दिल रोने लगे यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
सात क़दम आगे बढ़े क्यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
हाय ! ज्यूं ही क़दम चौथा उठाया
ग़ाज़ी को रो-रो के बुलाया
हाय ! कहने लगे भाई तू आजा
खैमे में जाया नहीं जाता
थाम के दिल रोने लगे यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
सात क़दम आगे बढ़े क्यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
हाय ! क़दम पांचवा उट्ठा
रो के ये कहने लगे मौला
हाय ! बहरे मदद आईए बाबा
भारी है ख़ैबर से ये लाशा
थाम के दिल रोने लगे यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
सात क़दम आगे बढ़े क्यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
हाय ! पांव छठी बार बढ़ाया
इतने में खुद आ गईं ज़हरा
हाय ! बोलीं के अब तू नहीं तन्हा
दे मुझे बे-शीर का लाशा
थाम के दिल रोने लगे यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
सात क़दम आगे बढ़े क्यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
सातवीं बारी में हुआ क्या
दर पे चली आईं सकीना
हाय ! कहने लगीं आ गए बाबा
है कहां नन्हा मेरा भैइया
थाम के दिल रोने लगे यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटी क्यूं हुसैन
सात क़दम आगे बढ़े क्यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन
ख़ैमे में फ़रहान हुआ क्या
ज़िल्ले रज़ा लिख नहीं पाया
हाय! लाशा ज्यूं ही मां को दिखाया
देख क़यामत हुई बरपा
थाम के दिल रोने लगे यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटी क्यूं हुसैन
सात क़दम आगे बढ़े क्यूं हुसैन
सात क़दम पीछे हटे क्यूं हुसैन