जब ख़ातेमा बा ख़ैर हुआ फौजे शाह का
कौसर पे क़ाफेला गया प्यासी सिपाह का
घर लुटा गया जानाबे रिसालत पानाह का
ख़ाक उड़ रही थी हाल था ये बारगाह का
हाय मकतल में आई फ़ातेमा ज़हरा बरहना सर
चिल्लाई ज़ेरे तेग़ है बाबा मेरा जिगर
अरे उन्नीस सौ हैं ज़ख्म तने चाक चाक पर
ज़ैनब निकल हुसैन तड़पता है ख़ाक पर
हाय पहुंची बहन जो भाई के मकतल में नौहागर
देखा सरे हुसैन है नेज़े की नोक पर
अरे सदक़े गई लुटा गए घर वदा गाह में
हाय जुम्बिश लबों को है अभी ज़िक्रे इलाह में
मेरा वादा हुआ पूरा नाना
मेरा वादा हुआ पूरा
मैं नोके सिना पर हूँ
मेरा वादा हुआ पूरा नाना
मेरा वादा हुआ पूरा
नाना देखो नवासा कहां आ गया
मैंने कर्बोबला को मुअल्लाह किया
खूं मेरा आज ख़ाके शिफ़ा बन गया
मैने बचपन का वादा वफ़ा कर दिया
मेरा वादा हुआ पूरा
मैं नोके सिना पर हूँ
मेरा वादा हुआ पूरा नाना
मेरा वादा हुआ पूरा
मेरा घर मेरे बच्चे मेरी जिंदगी
आप के दीं पे सब मैंने क़ुर्बान की
मेरे माथे पे बोसा दो अब आख़िरी
बर सरे नोके नेज़ा सवारी चली
मेरा वादा हुआ पूरा
मैं नोके सिना पर हूँ
मेरा वादा हुआ पूरा नाना
मेरा वादा हुआ पूरा
दीन क़ुरां बचे तेरा काबा बचा
ता क़यामत रहेगी अज़ां की सदा
मदरसा बन गई आज से कर्बला
हाय नाना मगर मेरा घर न रहा
मेरा वादा हुआ पूरा
मैं नोके सिना पर हूँ
मेरा वादा हुआ पूरा नाना
मेरा वादा हुआ पूरा
चक्कियां पीसने वाली मां की क़सम
मेरे पहलू में तोड़ा है अकबर ने दम
कैसे लाशे जवां लाया सूए हरम
अपने वादे पे सहता रहा ग़म पे ग़म
मेरा वादा हुआ पूरा
मैं नोके सिना पर हूँ
मेरा वादा हुआ पूरा नाना
मेरा वादा हुआ पूरा
कितने लाशे उठाए हैं इक रोज़ में
कितने आंसू बहाए हैं इक रोज़ में
सैकड़ों तीर खाये हैं इक रोज़ में
सारे वादे निभाए हैं इक रोज़ में
मेरा वादा हुआ पूरा
मैं नोके सिना पर हूँ
मेरा वादा हुआ पूरा नाना
मेरा वादा हुआ पूरा
भाई बत्तीस बरसों से जो साथ था
मैंने वादा निभाने में वो खो दिया
खा गई उसके शानों को ये अलक़मा
वो गया और दर्दे कमर दे गया
मेरा वादा हुआ पूरा
मैं नोके सिना पर हूँ
मेरा वादा हुआ पूरा नाना
मेरा वादा हुआ पूरा
हाय नाना वो दूल्हा वो कमसिन जवां
ऐसा रौंदा गया दश्त में अल अमां
अपने बेटे को पहचान पाई न मां
उसकी दुल्हन ने खुद तोड़ दी चूड़ियां
मेरा वादा हुआ पूरा
मैं नोके सिना पर हूँ
मेरा वादा हुआ पूरा नाना
मेरा वादा हुआ पूरा
हां वो असगर जो सुग़रा की थी ज़िंदगी
जिस के ख़ातिर वो बीमार बच्ची मेरी
छोटे छोटे से कुर्ते जो सीती रही
उसका खूं अपना चेहरे पे मलके अभी
मेरा वादा हुआ पूरा
मैं नोके सिना पर हूँ
मेरा वादा हुआ पूरा नाना
मेरा वादा हुआ पूरा
मेरे नाना सकीना का ग़म देखिये
उम्र छोटी सी इतने सितम देखिये
जलती रेती पे उसके क़दम देखे
कितने मजबूर हैं आज हम देखिये
मेरा वादा हुआ पूरा
मैं नोके सिना पर हूँ
मेरा वादा हुआ पूरा नाना
मेरा वादा हुआ पूरा
शाम "रेहानो-सरवर" जो ढलने लगी
सर से शब्बीर के ये सदा आती थी
ऐ बहन अब यहाँ से क़यादत तेरी
मेरे वादे की ख़ातिर ज़रूरी हुई
मेरा वादा हुआ पूरा
मैं नोके सिना पर हूँ
मेरा वादा हुआ पूरा नाना
मेरा वादा हुआ पूरा