Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Sunday, October 24, 2021

fakiron ka bhi kya

 

फ़क़ीरों का भी क्या चाहे जहां बस्ती बसा बैठे

अली वाले जहां बैठे वहीं जन्नत बना बैठे


फ़राज़े दार हो मक़तल हो ज़िंदां हो कि सहरा हो

जली इश्क़े अली की शम्मा और परवाने आ बैठे


कोई‌ मौसम कोई भी वक़्त कोई भी इलाक़ा हो

जहां ज़िक्रे अली छेड़ा वहां दीवाने आ बैठे


अली वालों का मरना भी कोई मरने में मरना है

चले अपने मकां से और अली के दर पे जा बैठे


इधर रुकसत किया सबने उधर आए अली लेने

यहां सब रो रहे थे हम वहां महफ़िल सजा बैठे


अभी मैं क़ब्र में लेटा ही था एक नूर सा फैला

मेरी बाली पे आकर ख़ुद अली ए मुर्तज़ा बैठे


अली के नाम की महफ़िल सजी शहरे ख़मोशां में

थे जितने बावफ़ा वो सब के सब महफ़िल में आ बैठे


निज़ामत के लिए मौला ने ख़ुद मीसम को बुलवाया

वो लहजा था के सब दांतो तले उंगली दबा बैठे


ये कौन आया कि इस्तेक़बाल में सब अंम्बिया उट्ठे

न बैठेगा कोई तब तक न जब तक फ़ातेमा बैठे


अली वालों के मरने का है बस इतना सा अफ़साना

कि जैसे कोई मस्जिद से अज़ाख़ाने में जा बैठे


अली वालों के नारों ने है कुछ ऐसा समा बांधा

कि ख़ुद मौला भी अपने नाम का नारा लगा बैठे