🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ दीन को राहे-विलायत से सजाने के लिए 🕊️
ख़ुम में हैदर को चुना रब ने ज़माने के लिए
एक मैदान में ठहरा दिया उम्मत का हुजूम
हुक्म आया था विलायत को सुनाने के लिए
दीन को मिल गया तकमील का रुतबा उस दम
रब ने नेअमत की सनद भेजी बताने के लिए
जो भी आया था वहाँ दिल में मोहब्बत ले के
नूर-ए-हैदर था उसे राह दिखाने के लिए
आज भी ख़ुम की सदा गूँज रही है हर सू
नाम-ए-हैदर है अँधेरों को मिटाने के लिए
हाथ हैदर का उठाया शह-ए-बतहा ने वहां
क्योंकि फरमां था अली मौला बनाने के लिए
इश्क़े-हैदर में लिखूँ यूँ ही मनाक़िब, अख़्तर
अपने लफ़्ज़ों से अक़ीदत को जगाने के लिए
अपने लफ़्ज़ों से अक़ीदत को जगाने के लिए