🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ शब्बीर को रोई है मजलूम बहन बरसों 🕊️
याद आया है जैनब को भाई का कफन बरसों
मरने के लिए रन में जाते हो अली अकबर
तड़पाएगी मदर को जुल्फ़ो की शिकन बरसों
मां बाप का दिल ज़ख़्मी असग़र का गला ज़ख़्मी
इस चांद को रोई है सूरज की किरन बरसों
ऐ करबोबला तूने क्या आग लगाई थी
दुनिया ने उजाड़ा है ज़हरा का चमन बरसों
वो तौक वो बीमारी कांटों पे सफर बारी
उतरी नहीं आबिद के पैरों की थकन बरसों
जब आई वतन ज़ैनब डर जाती थी ख़्वाबों में
महसूस हुई होगी शानो में रसन बरसों
हर रंज को हर गम को झेला है शफक़ हमने
उम्मीदों ने पहना है ज़ख़्मों का कफ़न बरसों
उम्मीदों ने पहना है ज़ख़्मों का कफ़न बरसों