Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Wednesday, July 15, 2026

हिलाल-ए-ग़म नज़र आया तो आँख भर आई

🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI

🕊️ हिलाल-ए-ग़म नज़र आया तो आँख भर आई, 🕊️

लहू में डूबी हुई दास्ताँ नज़र आई



जो चाँद निकला फ़लक पर तो यूँ लगा जैसे,

पयाम-ए-ग़म लिए फिर से कोई सहर आई


हर एक सिम्त है गिरियाओ मजलिसो मातम

हर एक घर में अज़ा की ज़िया उतर आई


जुलूस उठने लगे है अज़ा के मंज़र है

फ़ज़ा-ए-ग़म में सियाही-सी एक बिखर आई


कहीं पे ज़िक्र-ए-सकीना, कहीं हुसैन का ग़म

हर इक ज़ुबाँ पे मुसीबत की एक ख़बर आई


अज़ा के फ़र्श पे घर घर में तज़किरा ए हुसैन

जुलूस मजलिसों मातम की फिर लहर आई



हुआ जो ज़िक्र कभी करबला का ऐ “अख़्तर” 
दिलों में दर्द की एक कैफियत उभर आई