🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ चादर से न ढ़क रस्सी के निशां 🕊️
मैं चाहने वाली हूं तेरी
ये नील मुझे दिखला ज़ैनब
जिस वक़्त तेरे ये हांथ बधे
उस वक़्त पे क्या शब्बीर न थे
अब्बास भी साथ रहा होगा
कैसे वो देख सका ज़ैनब
हमराह तेरे अब्बास न था
या उसने नहीं की तुझसे वफा
क्या उसके बदन पर हांथ न थे
क्यों उसने नहीं रोका ज़ैनब
ये शख़्स जो है सज्जाद है क्या
भीगा हुआ दावन है जिसका
क्यों अश्क़ नहीं रुकते इसके
किस रंज में ये रोया ज़ैनब
शब्बीर की वो नन्ही बच्ची
सीने पे जो बाप के सोती थी
तनहाई में वो रोती होगी
बच्ची को कहां छोड़ा ज़ैनब
क़ासिम है कहां अकबर है कहां
कोई भी नहीं कुनबे का जवां
क्यों कोई नहीं मिलता मुझको
लिल्लाह मुझे बतला ज़ैनब
छे माह का इक नन्हा बच्चा
अब वो भी नहीं मुझको दिखता
क्यो गोद रबाब की ख़ाली है
वीरान है क्यूं झूला ज़ैनब
हां औनो मोहम्मद भी तो नहीं
क्या उनको भी छोड़ आई है कहीं
पूछेगें जो अब्दुल्लाह उन्हे
बतला तू कहेगी क्या ज़ैनब
मादर से यही ज़ैनब ने कहा
कुनबे को लुटा के आई है
अम्मा ये तेरी दुखिया ज़ैनब