🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ आले-इमरान कहां और जिंदान कहां ये बहन कैद हुई तू ना आया गाज़ी 🕊️
जब रिदा सर से छीनी मैं सदा देती रही तू ना आया गाज़ी
आ गयी शाम-ए-अलम लुट गए एहले-हरम
रेत पर जलती हुई हो गया ठंडा अलम
पुरसा देने के लिए मुझसे मिलने के लिए
आ गये बाबा अली तू ना आया गाजी
जब रिदा सर से छीनी मैं सदा देती रही तू ना आया गाज़ी
धूप मैं तू था शजर तुझसे आबाद था घर
है बरहना मेरा सर क्या नहीं तुझको ख़बर
ऐ आलमदारे-वफ़ा इस बहन को बाख़ुदा
तुझसे ढारस थी बड़ी तू ना आया गाज़ी
जब रिदा सर से छीनी मैं सदा देती रही तू ना आया गाज़ी
क्या कहूँ शेर मेरे बे रिदा हमको लिए
ये मुसलमां सारे शहर दर शहर गए
ख़िलक़ते कूफ़ा कभी ख़िलक़ते शाम कभी
बारहा हम पे हंसी तू ना आया गाज़ी
जब रिदा सर से छीनी मैं सदा देती रही तू ना आया गाज़ी
कितनी बेबस थी बहन ऐ शहंशाहे वफ़ा
नाम ले लेके मेरा जब ये ज़ालिम ने कहा
नाज़ था जिसका तुझे अब बुलाओ ना उसे
और मैं रोती रही तू ना आया गाज़ी
जब रिदा सर से छीनी मैं सदा देती रही तू ना आया गाज़ी
हमको पानी ना मिले तेरी खुशबू तो रहे
तेरे बाज़ू ना काटे चाहे मशकीज़ा छिदे
ये मगर हो ना सका तेरे बाज़ू है जुदा
मुझपे है तश्ना-लबी तू ना आया गाजी
जब रिदा सर से छीनी मैं सदा देती रही तू ना आया गाज़ी
क्या सकीना से कहूं ऐ मेरे दिल के सुकूं
हाय पानी के लिए बह गया सब तेरा खूं
अब कोई आस नहीं तू मेरे पास नहीं
रस्सी शानों में बंधी तू ना आया गाज़ी
जब रिदा सर से छीनी मैं सदा देती रही तू ना आया गाज़ी
जब चली शह पे छुरी ऐ मेरे शेरे जरी
हाथ मलती थी बहन कुछ क़दम दूर खड़ी
कट गया शह का गला हाय भाई ने सदा
तुझको हर ज़र्ब पे दी तू ना आया गाज़ी
जब रिदा सर से छीनी मैं सदा देती रही तू ना आया गाज़ी
क़ैद खाने मैं क़ज़ा जब सकीना को मिली
देके कुर्ते का कफ़न बच्ची दफनाई गई
उस घड़ी नाम तेरा सूरते नादे-अली
बस मैं दोहराती रही तू ना आया गाज़ी
जब रिदा सर से छीनी मैं सदा देती रही तू ना आया गाज़ी
ख़ून मैं डूब गया मेरे गाज़ी का अलम
ज़ख़्मी ज़ैनब का जिगर ख़ूं-फ़िशां शाह का सर
आए ख़ैमों मैं शक़ी तू ना आया गाज़ी
जब रिदा सर से छीनी मैं सदा देती रही तू ना आया गाज़ी