🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ जैनब का ये नौहा था ऐ रूहे वफ़ा अब्बास🕊️
जलते हैं मेरे ख़ैमे छिनती है रिदा अब्बास
बच्चों को संभालू मैं या आबिदे मुज़तर को
किस तरह से जलने दू बीमार के बिस्तर को
देखो तो ज़रा आकर इस हश्र के मंजर को
किस तरह से जलने दू बीमार के बिस्तर को
देखो तो ज़रा आकर इस हश्र के मंजर को
ढारस थी मुझे तुमसे तुम मेरे निगेहबां थे
कूव्वत थे मेरे दिल की तस्वीर दिलो जाँ थे
सब अहले हरम भय्या तुम ही पे तो नाज़ां हैं
अब औनो मोहम्मद हैं और ज़िन्दा न अकबर हैं
पामाल हुए क़ासिम और क़ब्र में असग़र हैं
सोया है सरे सरवर ख़ामोश बहत्तर हैं
जो दिल पे गुज़रती है वो तुम से कहूं कैसे
भाई का गला कटते देखा है अभी मैंने
और उसपे सितम ज़ालिम रोने भी देते
आंखों मे अंधेरा है दूभर मेरा जीना है
दुर्रे हैं तामाचे हैं और बाली सकीना है
अब इसके मुक़द्दर मे कब बाप का सीना है
नैंजों से अज़ीयत है दूर्रों से जाफ़ाएं हैं
बच्चो की कराहों से ग़मग़ीन फ़ज़ाएं हैं
तुम जल्दी चले आओ हर लब पे दुआएं हैं
बच्चो की कराहों से ग़मग़ीन फ़ज़ाएं हैं
तुम जल्दी चले आओ हर लब पे दुआएं हैं