🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ मेरे लहू के हर क़तरे में गूंज रहा है या हुसैन 🕊️
रहने लगा है या हुसैन
बोलता क़ुरआन है मौला
फ़ातेमा की जान है मौला
मर्ज़िए सुबहान है मौला
मेरे लहू के हर क़तरे में गूंज रहा है या हुसैन
अब तो सबका विर्द ज़ुबां भी
रहने लगा है या हुसैन
नाखुदा है वारिसे आदम
जां बजां फैले तेरा परचम
ता अबद होगा तेरा मातम
मेरे लहू के हर क़तरे में गूंज रहा है या हुसैन
अब तो सबका विर्द ज़ुबां भी
रहने लगा है या हुसैन
हाय तेरी बेकसी मौला
ख़ुश्क़ गरदन पर छुरी मौला,
कर्बला कहती रही मौला
मेरे लहू के हर क़तरे में गूंज रहा है या हुसैन
अब तो सबका विर्द ज़ुबां भी
रहने लगा है या हुसैन
जब चला था हल्क़ पे खंजर
जब सिना की नोक पे था सर
बोल उठा कुरआं तेरे लैब पर
मेरे लहू के हर क़तरे में गूंज रहा है या हुसैन
अब तो सबका विर्द ज़ुबां भी
रहने लगा है या हुसैन
आंख में अश्क़ो के पैमाने
मातमी लाए हैं नज़राने
अब जनाबे सैय्यदा जाने
मेरे लहू के हर क़तरे में गूंज रहा है या हुसैन
अब तो सबका विर्द ज़ुबां भी
रहने लगा है या हुसैन
जिंदगी से भी हमें प्यारी
है यही तुझसे वफ़़ादारी
अश्क़ आंखों से रहे जारी
मेरे लहू के हर क़तरे में गूंज रहा है या हुसैन
अब तो सबका विर्द ज़ुबां भी
रहने लगा है या हुसैन
रहबरे इंसान जिंदाबाद
मज़हरे इमान जिंदाबाद
फ़ातेमा की जान ज़िंदाबाद
मेरे लहू के हर क़तरे में गूंज रहा है या हुसैन
अब तो सबका विर्द ज़ुबां भी
रहने लगा है या हुसैन
अस्सलाम ऐ जाने पैगंबर
कहते हैं रेहान और सरवर
मेरे लहू के हर क़तरे में गूंज रहा है या हुसैन
अब तो सबका विर्द ज़ुबां भी
रहने लगा है या हुसैन