🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ शिम्र खंजर को रोक ले अभी सूखा है गला 🕊️
शिम्र खंजर को रोक ले अभी सूखा है गला
देख क़ुरआन से तफ़सीर निकल आई है
ख़ैमे से ज़ैनबे दिल गीर निकल आई है
रो के शब्बीर भी कहने लगे इन्नाहलिल्लाह
शिम्र खंजर को रोक ले अभी सूखा है गला
चक्कियां पीस के पाला था इसी दिन के लिए
क्या मेरा राज दुलारा था इसी दिन के लिए
रहम कर शम्र मेरे लाल ने क्या है ख़ता
शिम्र खंजर को रोक ले अभी सूखा है गला
हल्क़ पर बाप के शमशीर जो चलते देखी हैं
देख कर खैमे से बच्ची सुए दरिया दौड़ी
लाशे अब्बास ने साहिल से तड़प कर ये कहा
शिम्र खंजर को रोक ले अभी सूखा है गला
मां के ज़ानू पे है सर ज़बहा गला होता है
वादा ए तिफ़ली कहीं यूं भी अदा होता है
बाल बिखरा के ये ज़हरा ने पयंबर से कहा
शिम्र खंजर को रोक ले अभी सूखा है गला
जिस्म ज़ख़्मी है तेरा कौन करेगा इसे साफ़
मां ही ज़ुल्फ़ों से करेगी तेरे मकतल को साफ़
ज़ख़्मी पहलू को करेगी तेरे सर का तकिया
शिम्र खंजर को रोक ले अभी सूखा है गला
कभी मुह देख के बेटे का वो रो लेती थी
कभी रख देती थी खंजर के तले अपना गला
शिम्र खंजर को रोक ले अभी सूखा है गला