🤲 ANJUMAN-E-ZULFEQARE HAIDERI-MAHOLI
🕊️ औलाद का ग़म साहिबे औलाद से पूछो 🕊️
शह रो रो के फरमाते थे बेटा अली अकबर
बाबा की तरफ देख ले एक बार मेरे लाल
है उल्फते बाबा में मेरे दिल का बुरा हाल
छाने लगा आंखों में अंधेरा अली अकबर
तेज़ी से बढ़े जाते हैं मैदान में अकबर
ड्योढ़ी पे बिठाकर शहे ज़ीशान को अकबर
मकतल की तरफ जाता है तन्हा अली अकबर
सीने पे अनी खाके गिरा यूसुफे सानी
है है ना मयस्सर हुआ एक बूंद भी पानी
प्यासा ही रहा ख़ुल्द सिधारा अली अकबर
दिल में बड़ी हसरत थी तेरी शादी रचाऊं
एक रोज़ दुल्हन चांद सी मैं ब्याह के लाऊं
मां देख रही है तेरा लाशा अली अकबर
अट्ठारह बरस मां ने बड़े नाज़ों से पाला
क्यों हो गया नाराज़ मेरा गेसुओं वाला
अब कैसे मैं देखूं तेरा लाशा अली अकबर
दिल बड़े अरमा थे तेरा सेहरा सजाएं
ऐ काश मैं लेती तेरे चेहरे की बलाएँ
मां देख रही है तेरा रस्ता अली अकबर
शाह बोले ये बेटा तेरे ग़म ने मुझे मारा
एक पल मुझे रहना नहीं बिन तेरे गवारा
जीने की नहीं दिल में तमन्ना अली अकबर
ज़ीशान बयां कैसे करूँ शाह के ग़म को
मकतल में पिसर दिखता नहीं शाहे ज़मन को
उठते थे कभी गिरते थे मौला, अली अकबर