Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar

Noha Lyrics ka Maqsad aur Iska Asar Noha ek aisi adabi aur jazbaati riwayat hai jo Islam ki azadari ka aham hissa hai. Iska m...

Sunday, January 23, 2022

झूला तो नज़र आएगा

 


झूला तो नज़र आएगा असग़र न मिलेगा


अब सारी ख़ुदाई में असग़र न मिलेगा

झूला तो नज़र आएगा असग़र न मिलेगा 2


अब झूला झुलाने को तरस जाएंगी बाहें

ख़ैमे में कभी दश्त में ढूढ़ेगी निगाहें

थक जाएंगी ये आंखे असग़र न मिलेगा

झूला तो नज़र आएगा असग़र न मिलेगा


ये सोच के रोता है मेरा दिल भी तड़पकर

उस वक़त तेरे क़ल्ब पे क्या गुज़रेगी मुज़तर

जब रातों को पहलू में असग़र न मिलेगा

झूला तो नज़र आएगा असग़र न मिलेगा


क्या वक़्ते मुसीबत है ज़रा देख ऐ दुखिया

कल झूले में बेशीर था और पानी नहीं था

मिल जाएगा जब पानी असग़र न मिलेगा

 झूला तो नज़र आएगा असग़र न मिलेगा


ढाएंगे लयीं हम पे अभी और क़यामत

ढूढ़ेंगे शकी दश्त में बेशीर की तुरबत

शोहदा के सरों में जब असग़र न मिलेगा

झूला तो नज़र आएगा असग़र न मिलेगा


बिन पानी के दुनिया सिधारा मेरा असग़र

जब आएगा पानी तो मेरी प्यारी सी दुख़तर

ढूढ़ेगी उसे बन में असग़र न मिलेगा

झूला तो नज़र आएगा असग़र न मिलेगा


ज़िंदां से रेहा होकर जब जाओगी तुम घर

हर सोच मे ढूढ़ेंगी बहुत रोएगी मुज़तर

जब फ़ातेमा सुग़रा को असग़र न मिलेगा

झूला तो नज़र आएगा असग़र न मिलेगा


हाथों में उठाओगी जब पानी का कूज़ा

पानी में नज़र आएगा बेशीर का चेहरा

बस अक्स नज़र आएगा असग़र न मिलेगा

झूला तो नज़र आएगा असग़र न मिलेगा


याद आएगा रह रह के जो असग़र का हुमकना

और शौक़े शाहादत में वो झूले में मचलना

तुम दिल को मना लेना असग़र न मिलेगा

झूला तो नज़र आएगा असग़र न मिलेगा


असग़र के शलूके जो नज़र आएंगे घर में

एक दर्द सा उस वक़्त भी उट्ठेगा जिगर में

सब होगा वहां लेकिन असग़़र न मिलेगा

झूला तो नज़र आएगा असग़र न मिलेगा